जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पिलर, टीन शेड उखाड़कर फेक देने का आरोप

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी फरहान ने छह लोगो पर पिलर व टीन शेड उखाड़कर फेक देने, उसकी जमीन पर अवैध रूप् से कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अकबर खान, सरफराज हसन, रियाजुल हसन उर्फ रहबर, अब्दुल सलीम पता अज्ञात एवं गनेशपुर निवासी सगे भाई धर्मेन्द्र कुमार,नरेन्द्र कुमार ने मिलकर उसका पिलर व टीन शेड उखाड़कर फेक दिया। साजिश रचकर आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से उसकी जमीन की चौहद्दी दर्शाते हुए छल व धोखाधड़ी से कूटरचित अभिलेख तैयार कर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। 27 दिसम्बर 2006 से 18 मई 2024 के बीच हुए इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना, साजिश सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।