बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैकवार निवासी गंगाराम ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपने घर में बैठा था, इस बीच गांव निवासी तीन सगे भाई अली हुसेन, मो. रहीश, मो. रहीम व अरमान पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस गए, गाली देते हुए उसे और उसके बेटे को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।