बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया निकट बरदहिया चौराहा निवासी देवेश चौधरी के खिलाफ अवर अभियंता विद्युत अभिषेक कुमार ने विभागीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि विद्युत विच्छेपन संयोजन के दौरान उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इस पर पूछा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।