बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 5 वर्षीय बालिका के साथ गांव निवासी एक किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका उसके घर पर खेलने के लिए गई थी। पीड़िता की मां के अनुसार दरिंदगी की शिकार उसकी बेटी रोते चिल्लाते हुए घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो वह और उसका पति आरोपी के घर पहुंचे, इस बात का उलाहना दिया, जिस पर आरोपी के पिता ने गाली और धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।