बस्ती।कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर निवासी किरन पत्नी संतराम चौधरी साइबर फ्राड का शिकार हो गई। पीएनबी की मीट लाइफ पॉलिसी जमा करवाने के नाम पर साइबर जाालसाज ने उनसे खाते में 7 लाख 57 हजार 529 रुपया विभिन्न खातों में आनलाईन ट्रांजक्शन करा लिया। साइबर धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता ने इसके बाद साइबर क्राइम थाना पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत की। बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर काल कर पीएनबी की मीट लाइफ पॉलिसी जमा करवाने के नाम पर विभिन्न खातो में कुल 757529 रुपया जमा करा लिया। मामले में तहरीर के आधार पर मोबाइल नम्बर के धारक के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है।