बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय एक युवक की इलाज के दौरान ओपेक चिकित्सालय कैली में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मारपीट के दौरान वह घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। युवक की मौत बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोपालपुर निवासी माधव (35) पुत्र रघुबर को मंगलवार को परिजनों ने ओपेक हॉस्पिटल कैली मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। ै। मृतक की पत्नी ने बताया कि 29 जुलाई को वह बाजार गये थे, जहां विपक्षियों ने गांव के पास मार्ग के विवाद को लेकर उसके पति को मारापीा था। घायल अवस्था में उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक माह तक इलाज चला। मंगलवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। मारपीट के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मौत के बाद मृतक की पत्नी रोशनी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।