फास्टफूड देने से मना किया तो मारा पीटा, चार पर मुकदमा

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी अभिषेक कुमार मोदनवाल ने चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह फास्टफूड की दुकान चलाता है। शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बन्द कर रहा था। इस बीच खखरा अमानाबाद निवासी आकाश गोस्वामी, संगम, सतिराम, अनीश लालगंज पुल के पास स्थित उसकी दुकान पर पहुंचे, फास्ट फूड खाने के लिए मांगा, उसके द्वारा दुकान बन्द करते हुए फास्टफूड देने से मना करने पर आरोपियों ने दुकान का पल्टा,पौना, डंडा लेकर उसे और उसके भाई को मारा पीटा, शोर सुनकर बीच बचाव में आये दो अन्य सत्येन्द्र, महेन्द्र को भी मारा पीटा, जाते समय गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।