युवती के पर्स में रखा मंगलसूत्र, दो अंगूठी चुराकर चम्पत हो गई महिला

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहा टैक्सी स्टैंड पर एक महिला के पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी चोरी चला गया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी पूजा सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह के अनुसार वह टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी में बैठी थी, इस बीच आंख बचाकर उसमें बैठी एक महिला ने उसके पर्स में रखा मंगल सूत्र और दो अंगूठी चुरा लिया और चम्पत हो गई। पर्स से मंगल सूत्र और अंगूठी गायब मिलने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। मामले में महिला द्वारा ई- एफआईआर दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस ई- एफआईआर के आधार पर अज्ञात महिला चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।