बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र की पटाखा दुकानों का डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने निरीक्षण किया। दुकानदारों को शान्ति सुरक्षा हेतु व्यापक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन, दीपावली, छठ पूजा आदि के दौरान पटाखों के चलते किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, शांति सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इस पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीओ सदर, पीआरओ एसपी, एसओ पुरानी बस्ती मौजूद रहे।