बस्ती। शहर के महिला पीजी कालेज और दुबौलिया क्षेत्र के रामदास उदय प्रताप सिंह औद्योगिक इंटर कालेज भटपुरवा, आरबीएस महाविद्यालय पायकपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये, उन्हे साइबर क्राइम, महिला सम्बन्धी कानूनों की जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों, थाने का सीयूजी नम्बर दिया गया। उनसे बिना डरे अपराध के प्रति आवाज उठाने, अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह ने महिला पीजी कालेज, दुबौलिया थाना पुलिस ने रामदास उदय प्रताप सिंह औद्योगिक इंटर कालेज भटपुरवा, आरबीएस महाविद्यालय पायकपुर की छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला सम्बन्धी कानून की जानकारी दी, पॉक्सो एक्ट, दहेज अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर -1090 वीमेन पावर लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाने का सीयूजी नंबर देकर जागरूक किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये, अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया।