नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख 65 हजार की ठगी का आरोप

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के येरता निवासी एक युवती को सीएचसी परसरामपुर में नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 65 हजार रूपए कई बार में धोखाधड़ी से ले लेने और नौकरी न मिलने पर वापस मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के पिता तिलकराम ने परसरामपुर थाना क्षेत्र के सुरैला निवासी अखण्ड सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य़ केन्द्र परसरामपुर में नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न तिथियो में धोखाधड़ी कर ले लिया। नौकरी न मिलने पर जब उसने आरोपी से अपने दिये गये रूपयों को वापस मांगा तो उसने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी देने की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।