
पौली। पौली विकास क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 84 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले 10 बच्चों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उत्साहवर्ध हेतु बीईओ ने सभी बच्चो को सांत्वना पुरस्कृत दे कर प्रमाण पत्र सौपा।
प्रतियोगिता तीन चरणों में पूर्ण हुई। प्रथम चरण में विज्ञान व गणित के बहुविकल्पीय प्रश्नो पर आधारित आंकलन किया गया। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में चयनित छात्र छात्राओं का बहुविकल्पीय व लद्युउत्तरीय प्रश्नो पर आधारित आकंलन किया गया। तृतीय चरण में द्वितीय चरण में चयनित छात्र छात्राओं का विषय आधारित साक्षात्कार किया गया। प्रतियोगिता अधिकतम 50 अंक की थी। प्रतियोगिता को लेकर छात्र छात्राओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चो को बीईओ ने सील्ड व नगद पुरस्कार दे कर पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया।
बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों का उत्साह वर्धन के साथ-साथ बौद्धिक विकास होता है। वर्तमान समय में जो विकास हो रहा है वह विज्ञान की ही देन है। आप लोग भी एक दिन उस मुकाम को हासिल कर ब्लाक व जनपद का नाम रोशन करें। चयनित बच्चों संबंधित साइंस मॉडल तैयार कर जनपद स्तर पर प्रतिभा करने की तैयारी बनाएं।
प्रतियोगिता में एआरपी राजेंद्र यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, दिलीप कुमार, हरिराम यादव, राजेश गुप्ता, अजय कुमार मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव, प्रभात यादव, शिवकुमार मौर्य, भोलेंद्र यादव, कमलेश तिवारी, मनीराम, बंटी ,राकेश कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
जय प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय के साथ ही शिक्षक राधेश्याम सिंह, रश्मि सिंह, मुकेश कुमार, जितेंद्र मौर्य व अवधेश वर्मा आदि ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता में सहयोग किया।