गांव-गांव में वैदिक धर्म – आचार्य सुरेश जोशी

🌼 *ओ३म्* 🌼
🌹गांव-गांव में वैदिक धर्म🌹
ग्राम-ग्राम में *वेद -यज्ञ-संस्कार-योग* की धूम मची है। आर्य समाज न ई बाजार बस्ती के ५१ वें वार्षिक महोत्सव जो कि *दिनांक ५/१०/२०२४ से दिनांक ८/१०/२०२४ तक* मनाया जाना है।उसके बृहद आयोजन हेतु प्रतिदिन तीन सत्र आयोजित किए जाते हैं।
🥣 प्रथम -सत्र 🥣
इस सत्र का नेतृत्व आज स्वामी दयानन्द विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य नारायण गिरि जी ने किया। सत्र में स्वामी दयानन्द विद्यालय से मंगल बाजार तक प्रभात फेरी की ग ई। सत्र को बीच मे दिल्ली से पधारे *व्यायाम शिक्षक श्री दिनेश जी* ने भी संबोधित किया। जलपान आर्य वीर/वीरांगनाओं हेतु *श्री राजेन्द्र जैसवाल* जी ने किया!
🥣 द्वितीय सत्र 🥣
इस सत्र में सुप्रसिद्ध आर्य समाजी श्रीमान कौशल जी के *ग्राम फरेंदा सेंगर महाराजगंज बस्ती* में किया गया। ३९ वर्षीय युवक *राज कुमार सिंह* के जन्म दिवस पर 🔥 वैदिक यज्ञ🔥किया गया।इस अवसर पूर्वांचल के उभरते भजनोपदेशक आदरणीय *सत्येन्द्र वर्मा जी ने भोजपुरी भाषा में वैदिक गीत – दीनानाथ कचहरिया में न्याय होला गाया।*
इसी क्रम में बाराबंकी से पधारी वैदिक भजनोपदेशिका *पंडिता रुक्मिणी देवी* जी ने ईश्वर भक्ति का भजन 🍁 जिस आदमी का सर झुके भगवान के आगे !🍁 गीत गाकर भक्ति रस का पान कराया !
🥣 तृतीय सत्र 🥣
तृतीय सत्र आर्य समाज इंदिरा नगर के सन्यासी *पूज्य स्वामी वेदामृतानन्द सरस्वती* की भांजी श्रीमती जया शुक्ला के आवास कपिल गंगा बस्ती में सम्पन्न हुआ।वहां पर *चतुर्वेद के यजमान आदरणीय यशदेव मिश्र व माता सुदामा जी* से मधुर मिलन हुआ।
संसार मे तीन चीजें बड़ी दुर्लभ हैं। एक – मानव शरीर का प्राप्त होना। दो – मैं कौन हूं इसको जानने की प्रबल जिज्ञासा ।और तीसरा तत्वज्ञानी गुरु का सान्निध्य। इन तीनों को जो प्राप्त कर लेता है उसका मानव जीवन सफल हो जाता है।
आचार्य सुरेश जोशी
वैदिक प्रवक्ता
*प्रवासीय कार्यालय*
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ०प्र०।