इजरायल ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इसकी पुष्टि इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में की। पोस्ट से पुष्टि हो गई है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया।?दरअसल इजराइली सेना ने शुक्रवार देर रात हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भीषण हमला किया था।
इस हमले के बाद ही उसने हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने बात कही थी। हसन नसरल्लाह साल 1992 में हिजबुल्लाह का चीफ बना था और तब से वह हिजबुल्लाह का नेतृत्व समूह के महासचिव के रूप में कर रहा है। साल 2014 के एक इंटरव्यू में हसन नसरल्लाह ने बंकर में रहने से इनकार किया था, लेकिन ‘नियमित रूप से सोने के स्थान बदलनेÓ की बात स्वीकार की।