– छात्र संघ चुनाव के परिणाम की घोषणा
बस्ती – बस्ती सदर के ढोलिका रोड पर स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्र संघ चुनाव के परिणाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक जे.पी. सिंह ने हेड गर्ल हिमांशी पांडे और हेड बॉय अंकित यादव को बैज देकर सम्मानित किया।
प्रिंसिपल गोपाल त्रिपाठी ने दोनों को शपथ दिलाई और सीसीए हेड दिव्या त्रिपाठी ने उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। स्पोर्ट्स टीचर शिवेंद्र त्रिपाठी और अंगद चौरसिया ने सभी बच्चों को अनुशासन में रहने के फायदे बताए।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल गणेश राम, डी.के. त्रिपाठी, इंचार्ज हर्षिता पांडे, वंदना पांडे, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, स्वाति सिंह सहित सभी शिक्षकों और बच्चों ने ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।