विद्या मंदिर में धर्म शिक्षा – आचार्य सुरेश जोशी

📚 ओ३म् 📚
*विद्या मंदिर में धर्म शिक्षा*
महर्षि दयानंद सरस्वती जी महाराज के *२००वीं जन्म जयंती* के पावन वर्ष में मंडल बस्ती में स्थित 🚩 आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा 🚩 में *५१ वें वार्षिकोत्सव* की भव्य तैयारी की श्रृंखला में 🌻 प्रभात फेरी 🌻 चल रही है।आज की प्रभाती यात्रा 🥣 बांसी रोड से बरदहिया चौराहा से आर्य भवन पहुंची 🥣 इसी क्रम में जन संपर्क मार्ग पर 🧘 * *पुरोहित देवव्रत आर्य ने ताड़ासन व हास्यासन* का अभ्यास कराया।
⛪ विद्या मंदिर व धर्म ⛪
द्वितीय सभा में स्वामी दयानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय सूर्ती हट्टा बस्ती में 🔥 *वैदिक यज्ञ व धर्मोपदेश* 🔥 कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश आर्य ने बच्चों को बलवान व विद्यावान बनने की प्रेरणा की!
*नदी तट पर धर्म सभा*
सायंकालीन सत्र में *क्वानो नदी के तट पर अमहट घाट* में वैदिक यज्ञ व सत्संग एवं भजन के कार्यक्रम हुए। जनपद बस्ती के भजनोपदेशक आदरणीय *सत्येन्द्र वर्मा यज्ञ के यज्ञमान रहे* यज्ञ के उपरांत आपने ईश्वर की रचना का वर्णन करते हुए बताया कि परमात्मा मौन होकर ब्रह्माण्ड की रचना करता है।
रुक्मिणी देवी वैदिक भजनोपदेशिका ने बताया परोपकारियों की रक्षा परमात्मा स्वयं करता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल बस्ती के प्रधान *आदरणीय ओमप्रकाश आर्य* जी ने बताया वर्तमान समय में *भारत में लव जिहाद के साथ ,फूड जिहाद,जल जेहाद, साहित्य जेहाद* भारी मात्रा में चल रहा है इससे अपने परिवार, राष्ट्र व समाज को जगाने की आवश्यकता है। आर्य समाज मंदिर गांधी नगर बस्ती के वरिष्ठ कार्यकर्ता *आदरणीय वेद कुमार (वेद बाबू*) ने प्रसाद वितरण का कार्य स्वयं वहन किया। उपस्थित जन समुदाय को आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा बस्ती के *५१ वें वार्षिकोत्सव में सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
आचार्य सुरेश जोशी
*वर्तमान कार्यालय*
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र०।