बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती अलावल गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव प्रथम तल के छत में लगी कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया।
सूरतराम पासवान का गांव में दो जगह मकान है। मंगलवार दोपहर को परिवार के लोग खाना खाने के लिए एकत्र थे। इसी बीच 16 वर्षीय प्रेमा पासवान वहां से उठकर गांव में बने दूसरे घर पर चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो दिवंगत की छोटी बहन उसे खोजने वहां पहुंच गई। वह दरवाजा खोलकर अंदर गई और प्रेमा का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देख शोर मचाया। जीवित रहने की आशंका में स्वजन ने शव को नीचे उतार दिया गया। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के बारे में जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।