बेटी को जहर देकर तालाब में डुबोकर मार डालने का मां ने लगाया आरोप, सात पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सात लोगों पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाने, उसे किसी पदार्थ में जहर मिलाकर खिला देने और उसके बेहोश होने पर गाँव से थोड़ी दूर स्थित तालाब में ले जाकर डुबो कर मार डालने का आरोप लगाया है। 17 मार्च 2021 को हुई इस घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर गंगापुर निवासी अमन, उसकी मां, बहन सहित सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।