कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ करने का सहायक अध्यापक पर आरोप

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोहल मिश्र के सहायक अध्यापक विजय वर्मा के खिलाफ कक्षा पांच में पढ़ने वाली 10 वर्षीय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री को आरोपी सहायक अध्यापक ने कमरा साफ करने के बहाने बुलाकर कमरे के अन्दर ले गया, उसके सााथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की, जब उसकी बेटी आरोपी की जबरदस्ती के चलते रोने चिल्लाने लगी तो वह उसे छोड़कर भाग निकला। बेटी द्वारा आपबीती बताए जाने के बाद ज बवह और उसके बेटे ने आरोपी सहायक अध्यापक से इस बात की उलाहना दिया तो उसने गाली और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 9 मई 2024 को हुई इस घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ आईपीसी, एससीएसटी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।