प्राथमिक विद्यालय से खाद्यान्न चुरा ले गए चोर

बस्ती। कुदरहा विकास खंड के कलवारी प्राथमिक विद्यालय देवडाड से चोर खाद्यान्न चुरा ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के विमावल निवासी भूपेन्द्र चौधरी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

प्रधानाध्यापक ने लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 17 सितम्बर की रात चोर रसोईघर का दरवाजा तोड़कर 35 किग्रा चावल , एक किग्रा अरहर की दाल, एक किग्रा सरसों का तेल चुरा ले गए। चोरों ने विद्यालय के शिक्षण कक्ष का एक ताला भी तोडा, ़ दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।