मारपीट कर पैर तोड़ने में एक पर मुकदमा

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के केशवापुर निवासी प्रेमनाथ पाण्डेय ने गांव निवासी अरविन्द कुमार पाण्डेय पर अपने भाई को मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में जानवर चाराने को लेकर आरोपी ने उसके भाई को लाठी, डंडे से मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसके भाई का पैर टूट गया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस विवेचना कर रही है।