जरूरत मन्दों की सेवा, सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है-रौनक सिंह

बस्ती। युवा समाज सेवी रौनक सिंह ने शुभचिंतकों के साथ कुछ अलग ढंग से मनाया अपना जन्मदिन, अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ लोक कल्याण हेतु मन्दिर जाकर पूजा किया और अपने साथ साथ देश और देश वासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना किया, फिर शहर में घूम घूम कर फुटपाथों आदि पर रहने वाले गरीब और जरूरत मन्दो को उनके दैनिक उपयोग की चीजों को वितरित किया और लोगों को फोटो खीचने से मना कर दिया, कहा कि आत्म संतुष्टि के लिए किसी के काम आना ही काफी है, मदद करते के समय का फोटो जरूरी नहीं है, देर शाम तक चले कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजीत सिंह, कुलदीप सिंह, पवन कुमार सिंह, रौनक सिंह, गौरव सिंह,अभिषेक सिंह, अभय सिंह, हर्ष सिंह, राज चौधरी, अभिनव चौधरी, शशांक सिंह, वीरू सिंह, सागर सिंह, रोशन शाही, विनीत कुमार सिंह, हरेन्द्र तिवारी, नवीन भाटिया, सोनू , सुनील कुमार, छोटू सिंह, रिट्टू सिंह, विशाल श्रीवास्तव, गौतम राजपाल, अगम सिंह, रविन्द्र तिवारी, श्रवण पाल, सूरज बरनवाल, मोहित गम्भीर, भानू बिसलानी, अन्नू, नरेंद्र, सुखदेव मल्होत्रा, राजा, बेचन सिंह आदि की सहभागिता रही।