नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का पति,पत्नी पर आरोप

बस्ती्। हर्रैया थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने दो लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसा ले लेने, उसके साथ फर्जीवाड़ा करने, शिकायत करने के नाम पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में हर्रैया थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी विशाल ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के मदरहवा निवासी सुनीता, उसके पति पेशकार पर आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर दोनो ने उससे धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर रूपया ले लिया। जब नौकरी नहीं मिली और उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।