बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर कहासुनी को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रमिला ने कहा है कि 15 सितम्बर को उसकी अपने पति रमेश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बात को लेकर उसके पति और सास ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति और सास के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।