बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी के सााथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। जब उसकी मां ने आरोपी के घर पहुंचकर इस बारे में पूछा ताो उसने गाली दी, घर में घुसकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी सुबह शौच के लिए बाहर गई थी। उसे अकेली पाकर गांव निवासी अनुराग ने उसके साथ छेड़खानी की, घर पहुंचकर बेटी ने मां को इस बारे में जानकारी दी। जब उसकी मां आरोपी के घर पहुंचकर उससे पूछा तो वह गाली देने लगा, इसके बाद वह डर कर घर चली आई। इसके बाद आरोपी भी पीछे से उसके घर में घुस गया और उसे मारा पीटा, उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और बीच बचाव किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।