बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी रेखा देवी पत्नी सत्यप्रकाश ने गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राजकुमार, उसकी पत्नी मालती और बहन पूजा को अपने मिट्टी के दीवाल के बगल गड्ढा खोदने से मना किया तो उन्होंने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने आई उसकी ननद सुशीला, सिना देवी, पुत्र शुभम को भी मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।