गाली देने से मना करने पर मारा पीटा, जान से मारने की दी धमकी

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के चंदोखाडीह लमोइया निवासी गौतम ने गांव निवासी पप्पू पांडेय, बेचन पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शंकरपुर चौराहे से सामान लेकर घर जाते समय दोनो आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी, जब उसने इस पर विरोध जताया तो उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।