बस्ती। सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज चौराहे पर ट्रक का चालान काटते समय इंस्पेक्टर पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करने वाले ड्राइवर का रविवार को कप्तानगंज पुलिस ने चालक आजम पुत्र हकीकुल्लाह ग्राम सस्यीपुर थाना कलवारी बस्ती को 151 में वा ट्रक को 207 एमवी एक्ट में सीज किया। कप्तानगंज मुख्य चौराहे से दुबौलिया की तरफ जाने वाली सड़क पर टोल बचाने के चक्कर में ट्रक संख्या यूपी 41 AT/0020 जिस पर विकास रोड लाइंस पोस्ट पुरैना मानिकचंद बांसी रोड बस्ती लिखा हुआ था,जाने की कोशिश कर रहा था जिसे कप्तानगंज पुलिस बूथ पर तैनात होमगार्ड परशुराम ने रोकने की कोशिश की पर वह पन्डूल रोड पर ही जाने के लिए जिद पर अड़ा हुआ था इसी बीच वहां पर मौजूद थाने के इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा (कानून व्यवस्था)ट्रक के सामने खड़े होकर आगे से उसके नंबर प्लेट का फोटो खींचते हुए चालान काटने लगे जिससे ट्रक चालक आक्रोशित होकर पुलिस वालों को सबक सिखाने के इरादे से ट्रक को आगे बढ़ा दिया तभी गार्ड परशुराम ने इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा को तेजी से किनारे खींच कर उनका बचाव किया। घटना को चौराहे पर मौजूद तमाम प्रत्यक्ष दर्शियों ने देखा तथा संभवतः यह घटना पुलिस बूथ कप्तानगंज के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।संयोगवश तभी थाने की सरकारी जीप और टीम भी वहां आ गई तत्पश्चात थाने के सरकारी जीप से ड्राइवर समेत दो एसआई तथा एक पुलिस कांस्टेबल काशी ने ट्रक का पीछा करते हुए चौकड़ी टोल बूथ हर्रैया के समीप से ट्रक चालक व ट्रक को अपनी हिरासत में लेकर थाने पर ले आये।एसएचओ कप्तानगंज इंस्पेक्टर ने बताया की ट्रक चालक बेहद नशे में ट्रक को अनियंत्रित तरीके से चला रहा था, उसके चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता था।