बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के बरवां में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को मारने पीटने का पति, पत्नी पर आरोप लगाया गया है। बरवां निवासी मनभवता पत्नी रामलौट ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी लक्ष्मी, उसके पति महेश पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली ददेते हुए मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।