भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि.) के राष्ट्रीय संयोजक(साहित्य प्रकोष्ठ ) अर्चना श्रेया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 11 सितंबर तक 11 दिवसीय भारत माता अभिनंदन उत्सव के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर माताओं का सम्मान, “एक पेड़ भारत मां के नाम” लगवाना,भारत माता पर स्लोगन, काव्य पाठ, गद्य लेखन , काव्य लेखन, लेखन सद विचार लेखन और भारत माता रंग भरो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें देश भर से हजारों की तादात में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में लोगों का भरपूर सहयोग मिला।
संगठन के जुड़ें हुए कार्यकर्ताओं के अलावा बाहर के लोगों ने भी देश प्रेम जाहिर करते हुए भारत माता के सम्मान में कार्यक्रम से जुड़ते हुए,”एक पेड़ भारत माता के नाम” लगाते हुए व माताओं का सम्मान करते हुए विशेष रूप से सहयोग किया।
अर्चना श्रेया ने बताया कि भारत माता अभिनंदन संगठन विगत 7 सालों से बहुत उल्लास के साथ पूरे देश भर में मनाया जाता है, जिसमें संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष आदरणीय पी. डी.मित्तल जी के सराहनीय सहयोग व मार्गदर्शन में सम्पूर्ण भारत देशभक्ति के रंग में रंग जाता है।
उत्सव के ग्यारवें दिन 11 सितंबर को अर्चना श्रेया द्वारा अनेकों माताओं का सम्मान किया गया , जिसमें उन माताओं का भरपूर आशीर्वाद मिला तथा उन्होंने कहा कि “जिस तरीके से आज अर्चना श्रेया जी द्वारा हमारा सम्मान हुआ , आज तक ऐसा सम्मान हमारा कभी नहीं हुआ।”
इस प्रकार भारत माता संगठन के कार्यक्रम से पूरा देश प्रेम व बंधुत्व के विचारों से ओतप्रोत हो गया , क्योंकि देश प्रेम में हर कोई आगे आता है।
अर्चना श्रेया द्वारा भारत माता अभिनंदन उत्सव पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
और देश के विभिन्न हिस्सों से उत्सव में शामिल प्रतिभागियों व आयोजकों को सुंदर व सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाइयां दी हैं।
भारत माता अभिनंदन संगठन की साहित्य प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अर्चना श्रेया ने बताया कि इस 11 दिवसीय भारत माता अभिनंदन उत्सव में राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” जी(सिंगरौली,मध्यप्रदेश), आलोक पंडा जी व प्रियंका भूतड़ा आदि का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान रहा।