प्रताड़ित करने, मारने पीटने में पति, सास, जेठानी पर मुकदमा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार निवासी मोनिका कौशल ने ससुराल वालों पर और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व चौरीबाजार निवासी पवन कौशल से हुई। शादी के बाद से हीे ससुराल वालो द्वारा और दान दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति पवन कौशल,सास विद्या देवी, जेठानी लक्ष्मी के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।