गाली देने से मना करने पर मारने पीटने में चार पट्टीदारों पर मुकदमा

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी कान्ती देवी पत्नी आशीष कुमार ने चार लोगों पर पट्टीदारी की रंजिश को लेकर गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रामरुद्र, उसकी पत्नी चिंता देवी, पुत्र राजेश, राधिका पत्नी रमेश ने पट्टीदारी की रंजिश को लेकर गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उसे मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।