लोन का पैसा चुकाने को कहा तो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पानी टंकी के पास स्थित श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड के प्रबन्धक वरूण कुमार सिंह ने दो लोगों पर लोन का पैसा न चुकाने, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए लोन का 35 लाख रूपया हड़प् लेने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पैकोलिया थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों के खिलाफ गबन और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड के प्रबन्धक वरूण कुमार सिंह के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी अभिषेक सिंह, श्पिपरा बृजलाल राम जानकी रोड निवासी आलोक सिंह ने फाइनेन्स कम्पनी से वाहन संख्या यूपी 51 बीटी 2802 लोन कम हाइपोर्थिकेशन अनुबन्द कर 35 लाख रुपया ऋण पर ले लिया, इसके बाद ब्याज की रकम न चुकाने, लोन का पैसा न देने के कारण जब वह कम्पनी के कर्मचारी के साथ पहुंचे तो मौके पर वह नहीं मिले। उनके पिता ने मोबाइल पर बात कराया, जिसके बाद फोन पर ही आरोपी ने उन्हे और कर्मचारी को गाली और जान से मारने की धमकी दी। साजिश के तहत लोन का रुपया हड़प लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।