बिटिया राजकीय पालीटेक्निक लखीमपुर में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद को सुशोभित
अम्बेडकर नगर, टांडा।सरस्वती शिशु मंदिर टाण्डा अम्बेडकरनगर के नाम उपलब्धियों की श्रृंखला में जुड़ा एक और नाम टाण्डा नगर के फत्तूपट्टी मुहल्ले के निवासी बाबूराम आर्य जो ठेले पर दही बर्फी बेचकर बिटिया को बहुत ही कम संसाधन उपलब्ध करा पाने के बावजूद उनकी इस बात का हमेशा प्रयास रहता था कि जरूरत के हर वस्तु समय पर उपलब्ध कराऊँ।ऐसे में उनकी बेटी ऋचा आर्या भी उतनी ही लग्न और निरंतरतासे अपने पठन पाठन में खुद लगाए रखी और उसका परिणाम ये रहा पहले दिसम्बर 2023 में केंद्रीय विद्यालय हैदराबाद में चयन और फिर प्रयास से उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक लखीमपुर में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद को सुशोभित करने का जिम्मा मिला। ऐसे में ऋचा आर्या सर्वप्रथम अपने माता पिता और फिर अपने गुरुजनों को सारा श्रेय देते हुए कहती है।एक दिन हमारे नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवी श्याम बाबू द्वारा विद्यालय में कही गई बात की मन के हारे हार है मन के जीते जीत मेरे मन और मस्तिष्क में घर कर गई और फिर मैं उसी को मूलमंत्र मानकर अपने पढ़ाई की तरफ और ध्यान देने लगी जिसका परिणाम आज सामने है।ऋचा आर्या ने वर्तमान बहनो और भाइयों को कहना चाहती है कि हमे जिस भी काम को करना रहे पूरे निष्ठा और लगन से करना चाहिए सफलता खुद आकर कदम चूमेगी इसका प्रमाण केवल् मैं नही बल्कि लाखों लोगों की सफतला प्रमाणित करती है।ऋचा आर्या ने विद्यालय के सभी आचार्य जन व विशेष रूप से आचार्य अर्जुन को आभार ज्ञापित करते हुए बताई की कई बार जब मुझे किसी विषय को लेकर सामने घना अंधेरा दिखाई देते था तो रोशनी बनाने का काम करते थे और मुझे मंजिल तक पहुँचने का राह आसान सा लगने लगता था।