मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के सम्बन्ध में पूर्व चेतावनी का प्रेषण

दिनांक-11/09/2024 को मौसम विभाग, लखनऊ केंद्र के नवीन बुलेटिन के अनुसार 11 सितम्बर 2024 से 13 सितम्बर 2024 के मध्य जनपद बहराइच में भारी वर्षा होने के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट की जारी की गयी है।

 

अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुये बचाव के आवश्यक उपाय, एवं आवश्यक संसाधन/व्यवस्था करने का कष्ट करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना/जन हानि की संभावित क्षति से बचा जा सके।

किसान भाईयों से यह भी अपील है कि इस भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात से आपने आप को सुरक्षित करते हुए फसलों/फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने का कष्ट करें, जिससे किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सके। आप सभी निम्न दिशा-निर्देश का अनुपालन कर प्रशासन का सहयोग करेः-

👉🏻 तेज हवा, बारिश व बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे।

 

👉🏻 तेज हवा व् बरसात के दौरान पेड़ो के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े न हो।

👉🏻 बिजली के खम्भो के नीचे व आस-पास दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करे।

👉🏻 बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहे तथा विद्युत खम्भो, तारो व ट्रांसफार्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखे तथा सुरक्षित स्थान पर शरण ले।

👉🏻 बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखे।

👉🏻 पशुओं को बारिश में बचाने हेतु सुरक्षित छत के नीचे बांधे।

👉🏻 आपात स्थिति में टॉर्च, रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करे।

 

यह भी अवगत कराना हैं की खराब मौसम में वज्रपात की घटनाएं भी होती हैं इसलिए यह महत्वपूर्ण हैं की हम सभी वज्रपात से बचाव के उपायों का अनुपालन करे तथा Ministry of Earth Science and Indian Institute of Tropical Metrorology, Pune” के सहयोग से वज्रपात की पूर्व चेतावनी/अलर्ट प्रेषित करने वाली एप्लीकेशन ‘‘दामिनी ऐप व सचेत एप्प‘‘ को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर ले।

_जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बहराइच द्वारा जनहित में जारी_