बस्ती । निजी स्कूलों से 6 वर्ष से 14 वर्ष के गरीब छात्रों को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने, कोराना काल में घोषित फीस को वापस किये जाने, प्रति वर्ष किताब, डेªस बदल दिये जाने, प्रति वर्ष प्रवेश शुल्क लिये जाने आदि के विरोध में मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को दीन दयाल तिवारी ने भानपुर के अधिवक्ताओं के बीच सम्पर्क कर अभियान के लिये सहयोग मांगा।
अधिवक्ताओं से बातचीत में मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की सुविधा के सवाल पर संघर्ष जारी है और इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इस वर्ष से गरीब छात्रों को निजी स्कूलों मंें नियमानुसार 25 प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कर आर्थिक शोषण बंद कराने के सवाल पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने इस संघर्ष में अधिवक्ताओं के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग और अभिभावकों से सहयोग मांगा। कहा कि फीस भरपाई और वजीफा शत प्रतिशत कराने, वंचितों को हक दिलाने की मांग को लेकर मेधा का संघर्ष जारी है।
मेधा द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से विनोद पाण्डेय एडवोकेट, अंकेश पाण्डेय, शिवाजी पाण्डेय, सूरज पाल, प्रमोद यादव, राजेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, राहुल तिवारी, रूद्र आदर्श पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्र आदि शामिल रहे।