बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोलमार्केट महानगर लखनऊ के प्रादेशिक सदस्य बने लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह शुभचिंतको में प्रसन्नता की लहर, बधाइयों का तांता लगा, प्रादेशिक परिषद का सदस्य बनाये जाने के बारे में जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त पत्र द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है जो कि प्रादेशिक सचिव के द्वारा प्रादेशिक मुख्यालय की तरफ से भेजा गया है, बताया कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त की मंशा पर भेजे गए इस पत्र के क्रम में कुलदीप सिंह प्रादेशिक अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ की अध्यक्षता में 22 सितम्बर को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रतिभाग करेंगे और जनपद बस्ती का प्रतिनिधित्व करते हुए स्काउटिंग गाइडिंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष की प्रादेशिक बैठक में साझा करेंगे, कुलदीप सिंह के प्रादेशिक परिषद का सदस्य बनाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द, जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स स्काउट) डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स गाइड) डॉ सुरभि सिंह, जिला आयुक्त स्काउट हरिराम वंसल, जिला आयुक्त गाइड संधिला चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, एएसओसी नौशाद अली सिद्दीकी, डीटीसी गाइड सत्या पाण्डेय, डीटीसी स्काउट भूपेश कुमार सिंह, डीओसी स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, डीओसी गाइड संगीता प्रजापति आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।