बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी एक विवाहिता को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता रीना के पिता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा निवासी राधेश्याम ने परसरामपुर पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पुत्री के ससुर राम सजन, पति जगराम, ननद और जेठानी पर अपनी बेटी को लाठी, डंडे से मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।