रितेश यादव ने अपने जन्मदिन को बनाया रोचक वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध संवासी के साथ मनाया जन्मदिन

अम्बेडकर नगर। जहाँ आजकल के युवा अपने जन्म दिन के अवसर पर केक काटकर खुशी मनाते हैं पार्टी करते हैं जश्न में डूब जाते हैं।वही एक युवा रितेश यादव है जो कि सलाहपुर राजोर के रहने वाले हैं।जिनका जन्म दिन कल दिनांक 01/09/2024 को था इन्होंने अपने जन्म दिन पर वृद्धाश्रम में जाकर सभी वृद्ध संवासी के साथ अपना जन्मदिन मनाया! और उन्हें फल वितरण किया! जिससे वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध संवासी के चेहरे पे एक अलग खुशी दिखी सभी वृद्ध संवासी ने अपना आशीर्वाद रितेश को दिया। रितेश यादव युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।रितेश यादव ने बताया कि आज कल के युवा जितना पैसा पार्टी करने में केक काटने में खर्च करते हैं उतने में किसी गरीब का पेट भर सकते है।में भी चाहता तो ये सब कर सकता था पर मेरे जमीर ने इसकी इजाजत मुझे नही दी।वृद्धाश्रम में फल वितरण करके मुझे बहुत सुकून मिला जो में व्यक्त नही कर सकता।रितेश यादव ने बताया कि इस सराहनीय कार्य मे मेरे साथ मेरे मित्र,सुनील वर्मा,प्रेमप्रकाश चौधरी,रजनीश यादव,अरमान श्रीवास्तव, सोनू विश्वकर्मा,अवनीश वर्मा, विजय वर्मा,आदि मित्र गण मेरे साथ वृद्धाश्रम मौजूद रहे।