सात लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 2 पटेल नगर निवासी मेवाती पत्नी स्व. रामकुमार यादव ने मोहल्ले के निवासी एक परिवार के सात लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वार्ड निवासी सूरज यादव, उसकी बहन रेनू, भेनू, नन्ही सहित परिवार के सात सदस्यों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।