सड़क निर्माण के लिए रखा 5 ड्रम तारकोल चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा संसारीपुर के पास सड़क निर्माण के लिए रखा पांच 5 ड्रम तारकोल चुरा ले जाने, दो ड्रम ताकोल को नीचे जमीन पर गिरा देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खैरी ओझा गांव निवासी जगदम्बिका प्रसाद ओझा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि खैरी ओझा संसारीपुर में देशी शराब की दुकान के पास सड़क निर्माण के लिए रखा 40 ड्रम तारकोल में से 5 ड्रम चोर चुरा ले गए। इनमें से 2 ड्रम तारकोल को नीचे जमीन पर गिरा दिया। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।