पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी, दो सगे भाइयों समेत चार पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के डकही पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन देन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कलवारी एहतमाली निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी संतोष, उसके भाई नीनक, फूलपुर निवासी संदीप यादव, बेनीपुर निवासी शक्ति ने पैसे के लेन देन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान डकही पेट्रोल पंप पर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।