बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित राजू उर्फ राजमन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसओ मुण्डेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि आरोपी की कुरियार तिराहे से गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 36 वर्षीय महिला का आरोप है कि गांव निवासी राजू उर्फ राजमन यादव ने उससे खेत में लगे भिण्डी को तोड़ने के लिए कहा। वह भिण्डी तोड़ रही थी कि उसे अकेली पाकर आरोपी बगल स्थित एक झाड़ में उसे खींच ले गया और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।