सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरथपुर में झाड़ियां के बीच एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। । शव की पहचान संतोष (30) पुत्र बमभोले के रूप में हुई। वह राजगीर का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को खलीलाबाद काम करने गया था। शाम को घर लौटने पर कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए , इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन शुक्रवार को उसका शव सुबह गांव के रास्ते के किनारे मिला। परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।