मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की बाइक चोरी

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर निवासी चन्दन शर्मा की बाइक बैड़वा समय माता मंदिर गेट के सामने से चोरी हो गई। वह गांव निवासी सूरज शर्मा की बाइक मांग कर उसे लेकर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर गेट के सामने बाइक खड़ा कर वह दर्शन करने चले गए, इस बीच चोर उनकी बाइक ले उड़े। दर्शन करने के बाद वापस आने पर बाइक गायब मिली। आस पास बाइक की खोज किया, जब कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।