बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी और उसका सहयोग करने के मामले में 6 के खिलाफ सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता की मां के अनुसार 17 वर्षीय पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी, कोचिंग के लिए जाते समय पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ला निवासी जीतू ,सुजीत, सुनील उसकी बेटी का जबरदस्ती हाथ पकड़ कर उससे गंदी बात करने लगे। इस बीच कुछ लोगों के आ जाने पर वे चले गए। इसके बाद पड़ोस की चार महिलाएं आई और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर किसी तरीके से बाजार लेती गई। जिसके बाद रितेश सिंह व राजू उसे डरा धमका कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अयोध्या अपने बुआ के घर लेते गए। उसकी बेटी के साथ वहां रात भर बुरा कार्य किया। जब उसके पति ने आरोपी दो महिलाओं से बेटी के बारे में पूछा तो उनके द्वारा उसके बाजार जाने की बात बताया गया। कहा गया कि इसके बाद वे नहीं जानती कि उसकी बेटी कहां गई। बहुत पूछने पर वे मारपीट पर उतारू हो गई। किसी तरह बेटी ने वापस लौटने पर अपनी आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसकी मां ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।