बकरी चराने गई 13 साल की किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर मारा पीटा

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी के साथ गांव निवासी एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली देते हुए मारने पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी 13 साल की पुत्री बकरी चराने अपने खेत के बगल सीवान में गई थी, जहां गांव निवासी विफई ने उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की, जब उसकी पुत्री ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, उसकी पुत्री के शोर मचाने पर जब उसकी दूसरी बेटी खेत में पहुंची तो आरोपी ने उसे भी मारा पीटा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।