बेस्ट बसों ने दिया तोहफा, इस साल गणेश भक्तों के लिए रात भर चलेंगीं बसें,,,,

,
अनुराग लक्ष्य, 29 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
गणेशोत्सव ज्यों ज्यों करीब आ रहा है। शासन और प्रशासन के साथ इस बार बेस्ट बसों ने भी गणेश भक्तों का दिल से अभिवादन करने जा रहें हैं। तभी तो इस बार गणेशोत्सव में गणेश भक्तों के लिए पूरी रात अपनी बसें चलाने का ऐलान कर दिया है।
बेस्ट के सूत्रों ने बताया कि इस साल 9 रूटों पर 24 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इन बसों का संचालन 7 सितंबर से 16 सितंबर तक किया जायेगा।
आपको बताते चलें कि बेस्ट ने पिछले साल सिर्फ 5 बसों का ही संचालन किया था। लेकिन इस बार राज्य सरकार के निर्देशानुसार ,बेस्ट, ने 10 दिनों तक अपनी सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के अन्य क्षेत्रों से गणेश दर्शन के लिए आते हैं।उन्हें आने जाने में कोई असुविधा न हो इसलिए बेस्ट ने यह निर्णय लिया है।