बस्ती। दुष्कर्म मामले में वांछित 10 हजार रूपए के इनामियां को कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के खौरहवा निवासी 22 वर्षीय गुलाब चौहान उर्फ अनुज के खिलाफ एक दलित युवती को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने, जानमाल की धमकी देने के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। उसकी फरारी के चलते पुलिस ने उस पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में उसे अमहट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।