गैंग रेप मामले में थाने का हुआ घेराव

हरचंदपुर,रायबरेली  थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने पर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और हरचन्दपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।लेकिन पुलिस की लापरवाही और कार्रवाई न करने को लेकर रविवार को कई संगठन न्याय दिलाने के लिए थाने का घेराव किया।इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोक भी हुई।।
 दरअसल हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ उस समय गैंगरेप हुआ तथा जब वह अपने पति को खेत में खाना देने जा रहे थी तभी उसी गांव के गैर समुदाय के तीन लोगों ने महिला खींचकर झाड़ियों में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति को आप बीती बताइ। पीड़िता व उसके परिजन हरचंदपुर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। लेकिन हरचंदपुर थानाध्यक्ष पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे तब जाकर हरचंदपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था और मामले को ठंठे बस्ते में डाल दिया जिसको लेकर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ आरएसएस के लोगों ने हरचंदपुर थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद आनन फानन में हरचंदपुर पुलिस ने महिला को बुलाकर उसका बयान नोट किया और कार्यवाही का आश्वाशन दिया तब जाकर सभी संगठन शांत हुए लेकिन सभी संगठनों ने हरचंदपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की तानाशाही से क्षेत्र में दहशक व्याप्त है और थाना अध्यक्ष कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है।